रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
गाज़ियाबाद में जीआरडी आईएमटी देहरादून के असिस्टेंट प्रोफेसर ललित मोहन जोशी सम्मानित
देहरादून। 8 मार्च को गाज़ियाबाद स्थित जेएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जेएमएसआईटी) में आयोजित “आगमन सम्मान समारोह 2026” में सितारगंज निवासी एवं वर्तमान में जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीआरडी आईएमटी) देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत ललित मोहन जोशी को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान ललित मोहन जोशी ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शोध पत्र और पेटेंट प्रकाशन के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा में शोध और नवाचार को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण के विषय पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलना बेहद जरूरी है।
वर्ष 2026 में यह उनका पहला सम्मान है। इससे पहले भी उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 9 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल तथा उत्तराखंड राज्य के विज्ञान धाम यूकोस्ट द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
ललित मोहन जोशी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
