रुड़की में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

रुड़की में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

रुड़की। हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर रूरल अवेकनिंग (हीरा टी.आई.) रुड़की द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में प्रबंधक सीमा चौधरी ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में अपनी भूमिका को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी जानकारी साझा की।इस अवसर पर सरकारी अस्पताल से आई परामर्शदाता रितु वर्मा ने महिलाओं को एचआईवी संक्रमण तथा यौन जनित संक्रमण (STI) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता और समय पर जांच के माध्यम से इन बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और आवश्यक होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में कुल 32 महिलाओं ने भाग लिया।

जिनमें सीमा चौधरी, रितु वर्मा, अमन काजमी, मीनाक्षी, हेमलता, शाकिर, अरविंद, हिना, कोमल, यूसरा, सुदेशना, अंशु, अर्चना, शोभा, राजकुमारी, उस्मानी, निकिता, रश्मि, ममता, पूजा, भारती, डोली, प्रियंका, मेघा, बाला देवी, आशा, सोनिया, रीना, आशा गोयल, मेनका, शालू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।