रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
सुबोध उनियाल ने किया मां गंगा ऑल इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन
हरिद्वार,। प्रेमनगर आश्रम में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरण जैसल, पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल व एसोसिएशन अध्यक्ष ललित नैय्यर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
सुबोध उनियाल ने कहा कि खेल बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार खेलों और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दे रही है।
टूर्नामेंट में देशभर की 13 पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं। पहले पुरुष मुकाबले में वेस्टर्न कमांड ने CISF को 80-66 से हराया, जबकि महिला वर्ग में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने सेंट्रल रेलवे को 66-55 से मात दी।
