लक्सर-हरिद्वार में 14 स्टोन क्रेशर सीज,  10 करोड़ से अधिक का होगा जुर्माना,

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

लक्सर-हरिद्वार में 14 स्टोन क्रेशर सीज,

10 करोड़ से अधिक का होगा जुर्माना,

हरिद्वार/लक्सर!अवैध भंडारण की शिकायतों के बाद खनन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील लक्सर और हरिद्वार क्षेत्र के 14 स्टोन क्रेशरों को सीज कर दिया। खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के नेतृत्व में विभागीय प्रवर्तन दल ने ग्राम बाड़ीटीप, फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुजरा और नेहंद उर्फ झीवरहेड़ी में स्थापित स्टोन क्रेशरों पर छापेमारी की।जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 23सी तथा उत्तराखंड खनिज (अवैध भंडारण का निवारण) नियमावली-2021 के तहत कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर स्टोन क्रेशरों की पैमाइश कर उन्हें सीज करते हुए उनका ई-रवन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया, इन स्टोन क्रेशरों पर करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध भंडारण की आशंका जताई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित संचालकों के खिलाफ अर्थदंड निर्धारण की कार्रवाई अलग से की जा रही है।

सीज किए गए प्रमुख स्टोन क्रेशरों में हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रेशर, सिंह स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, शुभ स्टोन क्रेशर, सूर्या स्टोन क्रेशर, तुलसी स्टोन क्रेशर, नेशनल एसोसिएट्स, लिमरा इंडस्ट्रीज, दून स्टोन क्रेशर, गणपति स्टोन क्रेशर, वानिया स्टोन क्रेशर, मां गंगा स्टोन क्रेशर, अलकनंदा स्टोन क्रेशर और एस.एस. स्टोन क्रेशर शामिल हैं।