रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
हरिद्वार में चौथी ओपन नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज़, पोस्टर का विमोचन।
हरिद्वार।एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) डिग्री कॉलेज परिसर में आर.जे.के. फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली चौथी ओपन नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं फाउंडेशन के संरक्षक महंत डॉ. श्री रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य तथा प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
आयोजकों ने बताया कि यह चैंपियनशिप 23 से 28 अप्रैल 2026 तक एस.एम.जे.एन. डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित होगी, जिसमें देशभर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि तीरंदाजी हमारी प्राचीन विरासत का हिस्सा है और ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने कहा कि कॉलेज शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देता है।इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार चौहान, नरेश चौहान, कुलदीप चौहान, रमेश प्रसाद, कंचन तनेजा और पूजा गर्ग सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता हरिद्वार को खेल जगत में नई पहचान दिलाएगी।
