रिपोर्ट कालू वर्मा जनहित इंडिया
बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के धंधे में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार | 25 मार्च 2026
जनपद हरिद्वार में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के धंधे में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब बनाने और तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम ने 25 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को अवैध कच्ची शराब के साथ दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी व बरामदगी:
राहुल कुमार (29 वर्ष)
निवासी: नंदपुरी, ग्राम शांतरशाह, थाना बहादराबाद
बरामदगी: 05 लीटर अवैध कच्ची शराब
मेसर सिंह
निवासी: ग्राम अलीपुर, कोतवाली बहादराबाद
बरामदगी: 05 लीटर अवैध कच्ची शराब
शिव कुमार (55 वर्ष)
निवासी: रोहालकी किशनपुर, थाना बहादराबाद
बरामदगी: 05 लीटर अवैध कच्ची शराब
तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
कांस्टेबल मुकेश नेगी
कांस्टेबल रणजीत
कांस्टेबल अवनीश राणा
कांस्टेबल अंकित
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
