हरिद्वार पुलिस की ईमानदारी और तत्परता का शानदार उदाहरण  हर की पौड़ी पर खोया मोबाइल, कांस्टेबल बसंत पांडे की सूझबूझ से मिला – यात्री ने की जमकर सराहना

रिपोर्ट कालू वर्मा जनहित इंडिया

हरिद्वार पुलिस की ईमानदारी और तत्परता का शानदार उदाहरण

हर की पौड़ी पर खोया मोबाइल, कांस्टेबल बसंत पांडे की सूझबूझ से मिला – यात्री ने की जमकर सराहना

हरिद्वार:

हर की पौड़ी पर एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली। अभिषेक यादव पुत्र रामकुमार यादव, निवासी विकासखंड गोमती नगर, लखनऊ का मोबाइल हर की पौड़ी क्षेत्र में कहीं खो गया था।

मोबाइल खोने के बाद अभिषेक यादव काफी परेशान हो गए, लेकिन उन्होंने हर की पौड़ी चौकी पर इसकी सूचना दी। चौकी पर तैनात कांस्टेबल बसंत पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। अपनी सूझबूझ, मेहनत और तत्परता के दम पर उन्होंने कुछ ही समय में खोया हुआ मोबाइल ढूंढ निकाला और सही सलामत उसके मालिक को सौंप दिया।

मोबाइल वापस मिलने पर अभिषेक यादव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने हरिद्वार पुलिस, खासकर कांस्टेबल बसंत पांडे की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी ईमानदारी और सेवा भावना ही पुलिस की असली पहचान है।

जनता की सेवा में तत्पर हरिद्वार पुलिस को सलाम

कांस्टेबल बसंत पांडे की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा काबिले-तारीफ