सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, चौकी में तोड़फोड़ — पुलिस का लाठीचार्ज 

रिपोर्ट जनहित इंडिया

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, चौकी में तोड़फोड़ — पुलिस का लाठीचार्ज

श्यामपुर। सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

बुधवार को चंडी घाट चौकी क्षेत्र में श्यामपुर कांगड़ी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंडीघाट बस्ती निवासी प्रवेश (उम्र 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बस्ती के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी लोग आरोपी कार चालक को सामने लाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद जब लोग नहीं माने तो कुछ महिलाओं ने चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को वहां से खदेड़ा और हालात पर काबू पाया।