जियापोता के प्रभाकर कश्यप के यहां हुई चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार चोरी का सामान पिकअप से बरामद, बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई 

रिपोर्ट दिशा शर्मा जनहित इंडिया

जियापोता के प्रभाकर कश्यप के यहां हुई चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

चोरी का सामान पिकअप से बरामद, बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई

हरिद्वार,।जियापोता निवासी प्रभाकर कश्यप के यहां हुई चोरी की वारदात का बहादराबाद पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर और स्टेबलाइजर बरामद किया है। मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और अब आरोपितों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 31 मार्च 2026 को वादी प्रभाकर कश्यप पुत्र सुरेश निवासी जियापोता, थाना कनखल ने शिकायत देकर बताया था कि ऑफिस अतमलपुर बौगला, बहादराबाद से रात के समय घर/ऑफिस के अंदर से गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, एसी, एलईडी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 72/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई टीम

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद ने आरोपितों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और क्षेत्र में सघन निगरानी शुरू की।

 

पथरी पुल पिकेट पर वाहन चेकिंग में हाथ लगी सफलता

 

पुलिस टीम 1 अप्रैल 2026 को पथरी पुल पिकेट, बहादराबाद पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहादराबाद की ओर से आ रही एक नीले रंग की पिकअप को बैरियर पर रोककर चेक किया गया। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई—

 

1. उस्मान पुत्र इस्तयार, निवासी रायपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार

 

 

2. राहुल पुत्र जल सिंह, निवासी जमालपुरकला, थाना कनखल, हरिद्वार

 

 

3. रवि कुमार पुत्र अमर सिंह उर्फ नाथीराम, निवासी वाल्मीकि बस्ती, पुरानी घासमंडी, मोहल्ला पांवधोई, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार

 

 

 

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे से एसी स्टेबलाइजर, इन्वर्टर की बैटरी, इन्वर्टर और एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ।

 

पूछताछ में कबूला जुर्म

 

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपितों ने बताया कि उन्होंने 24-25 मार्च की रात नशे की हालत में बौगला अंडरपास, बहादराबाद स्थित एक ऑफिस में चोरी की थी और बरामद सामान उसी चोरी का है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

 

बरामद सामान

 

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया—

 

एक लूमिनस प्रो कंपनी की बैटरी

 

एक स्टेबलाइजर

 

एक गैस सिलेंडर

 

एक लूमिनस कंपनी का इन्वर्टर

 

 

पुलिस टीम में शामिल रहे

 

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में शामिल रहे—

 

उपनिरीक्षक अमित नौटियाल

 

हेड कांस्टेबल नरविंदर सिंह

 

कांस्टेबल बलवंत सिंह

 

कांस्टेबल नितुल यादव

 

होमगार्ड देवराज सिंह