रिपोर्ट कालू वर्मा जनहित इंडिया
HERO OF HARIDWAR: वर्दी में भगवान बने कांस्टेबल बसंत पांडे, CPR देकर बुजुर्ग की बचाई जान
हरिद्वार | भीमगोडा बैरियल
रात्रि ड्यूटी के दौरान एक बार फिर हरिद्वार पुलिस की मानवता और तत्परता का बेहतरीन उदाहरण सामने आया। भीमगोडा बैरियल पर तैनात कांस्टेबल बसंत पांडे (हर की पौड़ी चौकी) ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक बुजुर्ग व्यक्ति को नया जीवन दे दिया।
बताया गया कि एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे बेहोश पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कांस्टेबल बसंत पांडे तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया।
उनकी त्वरित कार्रवाई और प्रशिक्षण का ही परिणाम था कि कुछ ही पलों में बुजुर्ग की सांसें वापस लौट आईं। इसके बाद उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भी पुष्टि की कि समय पर CPR और पुलिस की तत्परता से ही बुजुर्ग की जान बच पाई।
“ऐसे पुलिसकर्मी सच में वर्दी में भगवान का रूप होते हैं। बसंत पांडे ने जो किया, वह सराहनीय ही नहीं, बल्कि प्रेरणादायक है।”
