रिपोर्ट कालू वर्मा जनहित इंडिया
हरिद्वार: हर की पैड़ी पर बिछड़ी मासूम राहत, पुलिस की तत्परता से सकुशल परिजनों को सौंपा गया
हर की पैड़ी क्षेत्र में भीड़ के दौरान एक मासूम बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए।
तस्दीक के बाद बच्ची की पहचान राहत पुत्री सचिन, निवासी धनास, चंडीगढ़ के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे पिता सचिन पुत्र ओमप्रकाश ने पुष्टि की कि बच्ची उनकी ही बेटी है, जो घाट पर भीड़ के चलते उनसे बिछड़ गई थी।
आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत बच्ची को उसके पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में हर की पैड़ी चौकी प्रभारी, कांस्टेबल नितिन एवं कांस्टेबल भूपेंद्र की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली।
