रिपोर्ट:अरुण कश्यप!
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह पदमुक्त, अब संभालेंगे कुमाऊं में जिम्मेदारी।
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के सचिव मनीष सिंह को उनके वर्तमान पद से पदमुक्त कर दिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार अब वह अपनी वर्तमान तैनाती के तहत सचिव झील विकास प्राधिकरण नैनीताल तथा महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम के पद का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे।
मनीष सिंह ने हरिद्वार में सचिव एचआरडीए के रूप में लंबी पारी खेलते हुए विकास कार्यों, अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई तथा विभिन्न प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व वह डिप्टी कलेक्टर और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उनके पदमुक्त होने के बाद फिलहाल हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव का पद रिक्त हो गया है। अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि शासन स्तर से इस महत्वपूर्ण पद पर किस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। बताया जा रहा है कि कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी इस पद की दौड़ में शामिल हैं।अब सबकी निगाहें शासन के अगले निर्णय पर टिकी हैं, क्योंकि एचआरडीए जैसे महत्वपूर्ण प्राधिकरण में सचिव की नियुक्ति विकास कार्यों की दिशा तय करने में अहम मानी जाती है।
