रिपोर्ट kalu verma
हर की पैड़ी पुलिस की ईमानदारी और तत्परता का सराहनीय कार्य
दिनांक 04 जून 2026 को पूजा कुमारी पत्नी साजन कुमार निवासी नाहरपुर, सेक्टर-7, रोहिणी, नई दिल्ली ने चौकी हर की पैड़ी पर सूचना दी कि वह अपनी चार बहनों के साथ हरिद्वार घूमने एवं गंगा स्नान के लिए आई थीं। इस दौरान हर की पैड़ी क्षेत्र में उनके दो बैग गुम हो गए, जिनमें ₹10,000 नकद एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। बैग खो जाने के कारण उनके पास घर लौटने के लिए भी कोई साधन नहीं बचा था।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हर की पैड़ी उपनिरीक्षक संजीत कंडारी के निर्देशन में कांस्टेबल 890 हेमंत एवं कांस्टेबल 658 नितिन रावत को तत्काल खोजबीन के लिए रवाना किया गया। पुलिस कर्मियों ने अथक प्रयास और सूझबूझ का परिचय देते हुए गुम हुए दोनों बैग, ₹10,000 नकद राशि एवं सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सकुशल बरामद कर पीड़िता पूजा कुमारी को सुपुर्द कर दिए।
अपना खोया सामान वापस पाकर पूजा कुमारी एवं उनके परिजनों ने हर की पैड़ी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह कार्य हरिद्वार पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
हरिद्वार पुलिस – मित्रता, सेवा और सुरक्षा।
