रिपोर्ट अरुण कश्यप
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
रुड़की। उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा संचालित हीरा संस्था लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के तत्वावधान में सोलानी पार्क एवं सरकारी अस्पताल रुड़की में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डी.के. सिंह और कार्यक्रम प्रबंधक सीमा चौधरी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम प्रबंधक सीमा चौधरी ने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए जरूरी कदम है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की।
कार्यक्रम में अमन, मीनाक्षी, अरविंद, प्रिंस, हेमलता, अमित, मोहित सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
