रिपोर्ट कालू वर्मा
हर की पैड़ी से ललतारा पुल तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
हरिद्वार। प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने हर की पैड़ी से ललतारा पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सामान जब्त किया गया तथा अवैध रूप से रखी सामग्री का निस्तारण भी किया गया।
अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और नगर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
अभियान में तहसीलदार सचिन कुमार, सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, हर की पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी, सफाई निरीक्षक विनय और राहुल, सफाई नायक कपिल, सीताराम, अतुल, संदीप, पुलिस बल तथा नगर निगम की अतिक्रमण टीम मौजूद रही।
