गन्ने के खेत में मृत पड़ा मिला गुलदार
डॉ नीरज शर्मा रणखंडी

लक्सर। कुआं खेड़ा गांव के जंगल में एक गुलदार मृत पड़ा होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमों पर पहुंच गई। टीम ने गुलदार को सील कर चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक गुलदार किस कारण मरा है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह खेत में कार्य करने के लिए गए किसानों ने एक गुलदार को गन्ने के खेत में पड़े हुए देखा। इसके बाद ग्रामीण घर पर आ गए और उन्होंने इधर-उधर दौड़कर इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने जब देखा तो पता चला कि गुलदार मरा पड़ा है और वह जिंदा नहीं है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने उच्चधिकारियों को दी। इसके बाद उच्चधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गुलदार को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए वन विभाग के चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। वन विभाग से जानकारी के अनुसार डाक्टरों की टीम मृत गुलदार का पोस्टमार्टम करने में लगी हुई थी।
