रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
*एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट की नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही*
*एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी सफलता, अभियुक्त सहनवाज से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद*
*किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही*
*उपरोक्त बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है*
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में सीओ परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त से कुल 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है।
अभियुक्त सहनवाज द्वारा बताया कि उसने ये हेरोइन बरेली निवासी भईया नामक एक शख्स से ली थी तथा इस हेरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।
उपरोक्त सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की बहुत डिमांड थी माना जाता है कि इसके द्वारा कुमाऊं में सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी। इसी लिए कुमाऊं के ड्रग पैडलरों की ये पहली पसंद था। एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स यूनिट लगभग 2 साल से इसके पीछे लगी थी।
अभियुक्त सहनवाज, बरेली से भइया नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था अक्सर भइया की तरफ से एक लड़का हेरोइन डिलिवरी के लिए आता था, जिसका नाम अभियुक्त नहीं जनता लेकिन उसने इस हेरोइन सप्लायर की उपलब्ध फोटो के आधार पर उनकी पहचान की। एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स यूनिट द्वारा भइया और उसके डिलीवरी एजेंट की बड़ी जोर शोर से तलाश की जा रही हैं। सहनवाज का पकड़ा जाना नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हैं जिससे कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई पर अंकुश लगेगा।
*अभियुक्त*
सहनवाज पुत्र इस्तेखार उम्र 36 वर्ष निवासी बहेड़ी जनपद बरेली
*बरामदगी*
1 किलो 33 ग्राम हेरोइन
एक मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो
*एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स टीम*
निरीक्षक पावन स्वरुप
एसआई विनोद चंद्र जोशी
आरक्षी वीरेंद्र चौहान
आरक्षी इसरार अहमद
*कोतवाली किच्छा पुलिस टीम*
निरीक्षक प्रकाश दानू
एसआई पवन जोशी
आरक्षी उमेश सिंह
आरक्षी उमेद गिरी
