- Report Kalu Verma janhit India
एएनटीएफ और देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 42 लाख रुपये
देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) एसटीएफ उत्तराखंड और थाना बसंत विहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर राज्य में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ परवेज अली के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने गुफरान पुत्र स्व. फुरकान निवासी आजाद कॉलोनी, थाना पटेल नगर, देहरादून (मूल निवासी ग्राम कोट खादर, बिजनौर उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह तरुण पाल उर्फ चीनू (थाना पटेल नगर, देहरादून) से हेरोइन लेकर आया था और इसे फुटकर में बेचने की तैयारी कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बसंत विहार, देहरादून में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में अन्य लोगों की जांच जारी है।
बरामदगी :
▪️ 144 ग्राम अवैध हेरोइन
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एसटीएफ संपर्क नंबर :
📞 0135-2656202
📞 9412029536
कार्रवाई करने वाली टीम :
एएनटीएफ/एसटीएफ टीम
उ.नि. दीपक मैठाणी
अ.उ.नि. योगेंद्र सिंह
कांस्टेबल रवि पंत
कांस्टेबल दीपक नेगी
कांस्टेबल दीपक चंदौला
कांस्टेबल प्रशांत चौहान
थाना बसंत विहार पुलिस
अ.उ.नि. गंभीर सिंह
म.का. सारिता
