रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
जनहित इंडिया की खबर का बड़ा असर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का निरीक्षण
चारधाम यात्रा से पहले मनसा देवी हिल बाईपास व पैदल मार्ग के निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश
हरिद्वार,। बुधवार को जनहित इंडिया की खबर का उस समय बड़ा असर देखने को मिला जब खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संज्ञान लेकर हिल बाईपास रोड तथा मां मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगाजिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण करते हुए वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे और घास लगाने को भी कहा।उन्होंने हिल बाईपास सड़क मार्ग पर पड़े मलबे को यात्रा शुरू होने से पहले हटाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मनसा देवी पैदल मार्ग पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और मंदिर के प्रवेश द्वार के पास दोपहिया वाहनों को खड़ा न होने दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओम जी गुप्ता, राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन अजय लिंगवाल, अपर सहायक अभियंता लोनिवि सुनील कुमार, प्रवेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
