रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
मुख्य सेवक की जन चौपाल में सुनेंगे मुख्यमंत्री जन समस्याएं: आशुतोष शर्मा
भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के जिला पदाधिकारियों की बैठक आज जिला कार्यालय जगजीतपुर, हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार, 16 फरवरी को सायं 4:00 बजे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आर्य नगर (गाजीवाली) में मुख्य सेवक की जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं की सुनवाई और जन संवाद करेंगे। आशुतोष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाएं, ताकि जन समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।
बैठक में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं संजीव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण है।
- इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, निपेंद्र चौधरी, अभिनव चौहान, रितु ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित संजीव कुमार, नकली राम सैनी, एजाज अहमद एवं अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
