हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट लक्ष्मण निखिल जनहित इंडिया

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Haridwar। श्यामपुर की ओर से हरिद्वार आ रहे दो युवक बाइक पर सवार थे। कांगड़ी स्थित पार्किंग के समीप फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र में वन-वे यातायात लागू किया गया है। इसी दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

👉 निर्माणाधीन मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।