भारतीय पत्रकार यूनियन उत्तराखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन, अरुण कश्यप बने प्रदेश अध्यक्ष, नवीन कुमार महासचिव

रिपोर्ट जनहित इंडिया

भारतीय पत्रकार यूनियन उत्तराखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन, अरुण कश्यप बने प्रदेश अध्यक्ष, नवीन कुमार महासचिव

 

हरिद्वार/रुड़की:

देश के प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन भारतीय पत्रकार यूनियन ने उत्तराखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जोशी के निर्देशन में जारी नई सूची में अनुभवी और सक्रिय पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

नई कार्यकारिणी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कश्यप को प्रदेश प्रभारी (उत्तर प्रदेश) के साथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि ‘दैनिक ग्रामीण तहकीकात’ के संपादक नवीन कुमार को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।

 

इसके अतिरिक्त संगठनात्मक विस्तार के तहत जसवीर सैनी को प्रदेश संरक्षक एवं नगर अध्यक्ष झबरेड़ा, अश्वनी सैनी को प्रदेश सलाहकार एवं नगर महासचिव झबरेड़ा, प्रिंस शर्मा को प्रदेश सलाहकार एवं नगर अध्यक्ष रुड़की, सत्यपाल सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनू उनियाल को प्रदेश सचिव, श्याम सुन्दर को मंडल प्रभारी गढ़वाल एवं नगर अध्यक्ष मंगलौर तथा दिशा शर्मा को प्रदेश सचिव (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है।

 

इस अवसर पर पत्रकार अकरम अली की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों की रक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कश्यप और महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि शीघ्र ही एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद प्रदेश के सभी जनपदों में जिला इकाइयों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

 

संगठन के इस पुनर्गठन से प्रदेश में पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।